मौत बाद चौथे दिन शव लेने पहुंचे परिजन, सिविल अस्पताल का मामला

Feb 27 2023

मौत बाद चौथे दिन शव लेने पहुंचे परिजन, सिविल अस्पताल का मामला

लखनऊ। राजधानी के सिविल अस्पताल में बच्ची की मौत के बाद शव छोड़कर भागने वाले परिजन रविवार को चौथे दिन वापस लौट आए। मर्च्युरी से शव लेने बाद बेटी का अंतिम संस्कार किया। परिजनों ने बताया बच्ची की मौत के बाद पत्नी की हालत खराब हो गई थी। इसी वजह से वह शव छोड़कर चले गए थे।
मिली जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर जोगीपुरा निवासी श्रीकृष्ण की आठ महीने की बच्ची धनदेवी को सांस लेने में दिक्कत होने के साथ बुखार था। बीती 22 फरवरी को बच्ची को लेकर सिविल अस्पताल में परिजन भर्ती काराए थे। हालत खराब होने से पीआईसीयू में रखा गया था। जांच में सैप्टीसीमिया की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान रात करीब ढाई बजे बच्ची की सांसे थम गई। मौत बाद माता-पिता बेटी का शव छोड़कर भाग गए। अस्पताल के डॉक्टर.कर्मचारी रात भर बच्ची के परिवारीजनों को तलाशते रहे मगर वह नहीं मिले। पुलिस ने बच्ची का शव मर्च्युरी में रखवाकर परिजनों की खोजबीन शुरू किया मगर वह नहीं मिले। शनिवार को बच्ची का पोस्टमार्टम हुआ था।
रविवार सुबह करीब 11 बजे बच्ची का शव लेने मर्च्युरी पहुंचे परिजन। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया बच्ची की मौत बाद मां की हालत बिगड़ गई थी। इसे लेकर वह घर चले गए। पुलिस ने बच्ची का शव परिजनों के सिपुर्द किया। परिजन शव लेकर कर चले गए।